(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) आज पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है पर्यावरण का अर्थ है परि+आवरण  पर्यावरण जो हमारे चारों ओर है वही हमारा पर्यावरण है ।मानव के चारों ओर फैले हुए वातावरण को पर्यावरण परिधि में माना जाता है ।मानव जन्म से मृत्यु तक पर्यावरण में ही रहता है प्रकृति में उपस्थित सभी प्रकार के जीवधारी अपनी बुद्धि विकास तथा  सुव्यवस्थित एवं सुचार जीवन चक्र चलाते हैं जिसके लिए संतुलित वातावरण पर निर्भर रहना पड़ता ह है। वर्तमान समय में सबसे अधिक वृक्षों का कटान ग्लोबल वार्मिंग व  संतुलन  की कमी जो मानव एवं उसके लिए लाभकारी जंतुओं केको पौधों को औद्योगिक तथा दूसरे कच्चे माल इत्यादि के रूप में मनुष्य को काफी हानि पहुंच रही है। इस हेतु मनुष्य को अधिक से अधिक  पौधे लगाने चाहिए। इसी क्रम में थाना परिसर पलिया कलां में विशाल रूप से बृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें लगभग 200 पौधे लगाए गए । पौधे लगाने वालों में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ,उप निरीक्षक उदयवीर, राजीव कुमार, इंसाफ अली, जयनारायण यादव ,हेड  मोहरिर्र बबलू कुमार आरक्षी परीक्षित सैनी, पवन यादव, पवन वर्मा ,जीवन महिला आरक्षी आरती ,मोनिका रेणुका, होमगार्ड प्रवीण कुमार आदि पूरा स्टाफ शामिल था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed