

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- खीरी आज दिनांक 17.04.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के पंचम, षष्टम, सप्तम चरण में क्रमशः जनपद गोंडा, सिद्धार्थनगर एवं कुशीनगर में होने वाले मतदान हेतु चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन खीरी में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद खीरी से पंचम चरण में निर्वाचन ड्यूटी हेतु 01 निरीक्षक, 63 उ0नि, 956 हे0का0/का0 (सशस्त्र) व 94 हे0का0/का0 (निःशस्त्र) व षष्टम चरण में 01 निरीक्षक, 51 उ0नि, 948 हे0का0/का0 (सशस्त्र) एवं सप्तम चरण में 01 निरीक्षक, 43 उ0नि, 646 हे0का0/का0 (सशस्त्र) को लगाया गया है। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पार्टियों को रवाना करने से पहले पुलिस लाइन ग्राउंड में समस्त पुलिसकर्मियों को एकत्र करके चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि निष्पक्ष व निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। साथ ही अत्यधिक गर्मी के मौसम के कारण अधिक से अधिक तरल व पौष्टिक आहार लेकर अपने आप को स्वस्थ रखने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही ड्यूटी हेतु रवाना होने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को फल व पानी की बॉटल वितरित कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) नैपाल सिंह, , क्षेत्राधिकारी धौरहरा, प्रतिसार निरीक्षक खीरी व चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
