


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- खीरी लोक सभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के अभियान में थाना पलिया जनपद लखीमपुर खीरी के शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डी०के० गुप्ता निवासी कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी का करीब 52 लाख 56 हजार का पक्का मकान व सहयोगी अभियुक्त अभिषेक जयसवाल निवासी टेहरा शहरी थाना पलिया जनपद खीरी का 55 हजार रूपये मूल्य का दो पहिया वाहन 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत जब्त ।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त गैंग लीडर दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डी०के० पुत्र स्व० भगवानदीन निवासी मो० बाजार- 2 कस्बा व थाना पलिया खीरी द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्य अभिषेक जयसवाल पुत्र रामनरेश जयसवाल निवासी मो० टेहरा शहरी थाना पलिया जनपद खीरी के साथ मिलकर हत्या, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस के अन्तर्गत अपराधों को कारित किया है। इस गिरोह द्वारा अपराध घटित करके अवैध धन अर्जित किया गया है। गैंग लीडर दिनेश गुप्ता उर्फ डी० के० उपरोक्त द्वारा अपराध से अर्जित काफी धन अपनी सुख सुविधाओं में खर्च किया जा चुका है। अवैध सम्पत्ति को उ०प्र० गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुर्क किये जाने हेतु गणेश प्रसाद शाहा, पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी द्वारा विवेचक के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जब्तीकरण हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर महेन्द्र बहादुर सिंह, जिला मजिस्ट्रेट जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण दिनेश गुप्ता उर्फ डी०के० व अभिषेक जयसवाल उपरोक्त द्वारा अपराध घटित करके अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्तियों को जब्त । कुर्क करने का आदेश निर्गत किया गया था।
उपरोक्त आदेश के क्रम में आज दिनांक 23.03.2024 को राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डी० के० द्वारा अवैद्य धन अर्जित कर बनाया गया 01 पक्का मकान मूल्य करीब 52 लाख 56 हजार व अभिषेक जयसवाल का 01 दो-पहिया वाहन मूल्य 55 हजार, जब्त कुर्क करने की कार्यवाही सम्पादित की गई है। उक्त जब्तीकरण से अपराधियों में कड़ा संदेश प्रेषित हुआ तथा आम जन-मानस ने उक्त कार्यवाही की काफी सराहना की। अपराध में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही का अभियान प्रचलित रहेग
अभियुक्त दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ डी० के० (एच. एस. सं0 152ए) का अपराधिक इतिहासः-1. मु0अ0सं0 131/2006 धारा 452/427/353/504 भादवि0 थाना पलिया जनपद खीरी। 2. मु0अ0सं0 52/2006 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया खीरी। 3. मु0अ0सं0 462/2006 धारा 13-जुआ अधिनियम थाना पलिया जनपद खीरी।4. मु0अ0सं0 153/2007 धारा 323/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।5. मु0अ0स0 541/2007 धारा 147/148/149/302 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी। 6. मु0अ0सं0 567/2007 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी। 7. मु0अ0सं0 624/2007 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी।8. मु0अ0सं0 625/2007 धारा 3 (3) एनएसए थाना पलिया जनपद खीरी।9. मु0अ0सं0 626/2007 धारा 3 (3) एनएसए थाना पलिया जनपद खीरी। 10. मु0अ0सं0 627/2007 धारा 3 (3) एनएसए थाना पलिया जनपद खीरी।11. मु0अ0सं0 690/2007 धारा 324/232/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।12. मु0अ0सं0 706/2010 धारा 364 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी। 13. मु0अ0सं0 912/2011 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी।14. मु0अ0सं0 575/2014 धारा 352/353/504/506 भादवि थाना पलिया जनपद खीरी।15. मु0अ0सं0 648/2014 धारा 3 उ०प्र० गुण्डा अधिनियम थाना पलिया खीरी।16. मु0अ0सं0 251/2015 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना पलिया खीरी। 17. मु0अ0सं0 252/2023 धारा 302/34/35 भादवि व 3/25 आयुध अधि० थाना पलिया खीरी।18. मु0अ0सं0 333/2023 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी।अभियुक्त अभिषेक जयसवाल का अपराधिक इतिहासः-1. मु0अ0सं0 380/2016 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना पलिया जनपद खीरी।2. मु0अ0सं0 003/2018 धारा 323/504/506 भादवि0 व 3 (1)X एससी/एसटी एक्ट थाना पलिया खीरी। 3. मु0अ0सं0 128/2020 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना पलिया खीरी।
4. मु0अ0सं0 208/2021 धारा 323/341 भादवि० थाना पलिया खीरी। 5. मु0अ0सं0 48/2022 धारा 279/323/506 भादवि0 थाना पलिया खीरी।
6. मु0अ0सं0 613/2022 धारा 147/323/506 भादवि0 थाना पलिया खीरी। 7. मु0अ0सं0 252/2023 धारा 302/34/35 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम थाना पलिया खीरी। 8. मु0अ0सं0 333/2023 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना पलिया खीरी।
कार्यवाही करने वाली संयक्त टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय कोतवाली पलिया खीरी ,एस०ओ० निराला तिवारी थाना सम्पूर्णानगर खीरी।
दिलीप कुमार, नायब तहसीलदार तहसील पलिया जनपद खीरी,. उ0नि0 उदय वीर यादव थाना पलिया खीरी व अन्य कांस्टेबल तथा महिला आरक्षी भी टीम में शामिल थी ।