
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां खीरी- नगर पालिका परिषद पलिया कलां के अध्यक्ष के.बी.गुप्ता ने धनगढ़ी के मेयर (नगर प्रमुख) गोपाल हमाल से शिष्टाचार भेंट करके भारत – नेपाल मैत्री विषय पर चर्चा की एवं अन्य कई बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया। श्री हमाल ने पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर के बी गुप्ता को किया सम्मानित ।इस अवसर पर भाजपा पलिया के नगर मंत्री राजीव गुप्ता एवं चेयरमैन पुत्र वरुण गुप्ता भी मौजूद रहे।
