
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.03.2024 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विशेनपुरी पटिहन रोड आजादनगर घोला मोड़ ग्राम विशेनपुरी से एक नफर अभियुक्त निशान पुत्र बल्ले सिंह नि0ग्राम आजादनगर घोला थाना सम्पूर्णानगर जनपद लखीमपुर खीरी को एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर 71/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
पुलिस टीम में उ0नि0 विशाल सिंह थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी हे0का0 बृजमोहन थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी का0 दुष्यन्त कुमार थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी शामिल थे।
