![](https://kherinews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230725_174735-300x152.jpg)
![](https://kherinews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230725_172851-300x175.jpg)
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलियाकलां- (खीरी) आज दिनांक 25.072023 को थाना मझगईं जनपद खीरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रकरण प्रकाश में आया जिसमें एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की गयी है जिसमें दो नफर व्यक्तियों द्वारा भगवान श्रीराम पर अपमानजनक टिप्पणी की गयी है। इसके अतिरिक्त उसके द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से भी धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट डाली गयी है। जब यह जानकारी हिंदू समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग ।सड़क जाम करने की सूचना पर थानाध्यक्ष मझगईं मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे बहुत समझाने बुझाने के बाद तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के बाद मामला शांत हुआ। उसके इस कृत्य से हिंदू समाज के लोगों में क्षोभ व रोष व्याप्त है। इस प्रकरण के संबंध में थाना हाजा पर मु०अ०सं०] 17/23 धारा 295(A), 505 (2) IPC व 67 आईटी एक्ट का अभियोग बनाम अदनान पुत्र वाहिद खां नि० ग्राम रजागंज थाना मझाई जनपद खीरी पंजीकृत किया गया है। जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा किअतिशीघ्र ही अग्रिम विधिक जांच व कार्यवाही पूर्ण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।