(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां- खीरी पलिया विधायक रोमी साहनी के नेतृत्व में नगर में निकाली गई शोभायात्रा में जय श्री राम के जयकारों से  राम मय हुई पलिया भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर पूजन अर्चन कर निकाली गई भव्य शोभायात्रा।शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व राम भक्त सामिल हुए। पलिया नगर में विधायक रोमी साहनी के आवास पर सिख समुदाय सहित बड़ी संख्या में राम भक्तों ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया।

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के हो रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ पलिया शहर में भी पूजन अर्चन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास से किया गया। शोभा यात्रा में महिला पुरुष सहित सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल राम भक्त भगवान श्रीराम के जोर दार जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को आयोजित भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर पलिया शहर में भी कई दिनों से तैयारी चल रही थी। राम भक्तों के द्वारा जगह-जगह राम कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इसी क्रम में भाजपा विधायक रोमी साहनी के आवास पर भगवान श्री राम के भव्य पूजन अर्चन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैकड़ो की संख्या में राम भक्तों की भीड़ विधायक के आवास पर जा पहुंची। कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। हिंदू हो या मुस्लिम सिख हो या इसाई सभी भगवान श्री राम के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक रोमी साहनी ने अपनी धर्मपत्नी डाली साहनी आदि के साथ भगवान की आरती वंदना की जिसके बाद शोभा यात्रा का आगाज किया गया। विधायक रोमी साहनी के आवास से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई शोभा यात्रा दुधवा रोड, सम्पूर्णानगर रोड, स्टेशन पर से होकर स्टेशन चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल राम भक्त भगवान श्री राम के भजनों पर झूमते हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में विधायक रोमी साहनी के साथ बड़ी संख्या में सिख समुदाय के भी लोग शामिल हुए। शोभा में शामिल लोगों के लिए राम भक्तों द्वारा जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे जहां पर हलवा, पूरी सब्जी, सब्जी चावल व बिस्कुट आदि का प्रसाद वितरित किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पलिया‌ कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ शामिल रहे। विधायक आवास से शुरू हुई शोभायात्रा का पुनः विधायक आवास पर पहुंचकर समापन किया गया। शोभायात्रा समापन पर विधायक के द्वारा राम भक्तों के लिए चावल सब्जी व हलवे की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में नगरपालिका चेयरमैन केबी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, श्याम आनंद, वासुदेव आनंद, वरुण गुप्ता, राजू चौरसिया, विकास कपूर, विजय महेंद्रा, निरंजन लाल अग्रवाल, शशि शंकर शुक्ला, राकेश गर्ग उर्फ पप्पी, मोनू कोहली, अभिनव मिश्रा, श्यामल मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड पलिया के सलिल अग्रवाल, दून स्कूल के जगत चौधरी, सोनू साहनी के लगावा विधायक रोमी साहनी की धर्मपत्नी डाली साहनी, बीना गुप्ता, रत्ना बाजपेई सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष थे।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुई ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *