दीवाल लेखन अभियान विधायक रोमी साहनी ने स्वयं लिखकर किया शुरू

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलाँ खीरी-आज पलिया विधानसभा के पलिया नगर के बूथ नम्बर 117 पर भाजपा विधायक रोमी साहनी ने दीवाल लेखन अभियान का शुभारंभ किया उन्होंने जानकारी देते हुये बताया भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर अपने अभियानों को आरंभ कर दिया है जिसमे बूथ सत्यापन , मण्डल कमेटी सत्यापन, नमो एप अभियान, राम मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में मंदिरों तीर्थ स्थल में स्वक्षता कार्यक्रम आदि प्रमुख रूप से चलाए जा इसी क्रम में आज दीवाल लेखन अभियान का शुभारंभ मेरे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ,महामंत्री विजय गुप्ता नगर मंत्री दिनेश दिवाकर, प्रेम गुप्ता,शोभित कुमार, बूथ अध्यक्ष विपनेश गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *