(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलियाकलां-खीरी 22 जनवरी अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम के निमित्त आज पलिया शहर में प्रभु श्री राम जी की भव्य राम शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम से गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ निकली जिसमें पलिया शहर के हजारों राम भक्त महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे। शोभायात्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर संपूर्ण नगर रोड, मेला रोड, शेर सिंह चौराहा, नगर पालिका, माल गोदाम रोड ,पुलिस चौकी चौराहा होते हुए  रामलीला गेट पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नगरवासियों को अक्षत वितरण करते रहे! जन समूह में  पुष्प वर्षा भी हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी पलिया अजेंद्र यादव एवं कोतवाल पलिया विवेक कुमार उपाध्याय व चौकी इंचार्ज प्रशांत श्रीवास्तव पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक शिव प्रकाश,कृष्ण अवतार सिंह भाटी, निरंजन लाल अग्रवाल, पंकज गुप्ता ,अभिषेक शुक्ला सोनी, निरंजन लाल अग्रवाल, संदीप बंसल, संजय गुप्ता,निखिल गुप्ता,  आशू गुप्ता ,निरंकार प्रसाद बरनवाल, रितेश अग्रवाल, राम प्रकाश भास्कर, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह , मां शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला , शिवपाल सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह, अनुपम बाजपेई , वरुण मिश्रा, चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा जलालाबादी ,आशीष अग्निहोत्री, व्यापार मंडल अध्यक्षअनूप मिश्रा , नवीन जैन ब्रजमोहन गोयल , भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चना अवस्थी, सुनीता श्रीवास्तव, महिला मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुंता अग्रवाल , श्रीवास्तव ममता श्रीवास्तव, ममता जायसवाल , मनीष अग्रवाल ,आनंद शाह, सुरेंद्र पांडे,अनुराग गुप्ता,राजेशगुप्ता, नंद किशोर तिवारी, उमेश गुप्ता ,सुधीर गुप्ता ,दिनेश गर्ग, रघुनाथ राठौर,सुनील प्रजापति ,चेयरमैन कृष्ण भगवान गुप्ता,पलिया शहर के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं समेत हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रभु श्री राम जी की जय जयकार से पूरा शहर आज गुंजायमान था राम भक्तों के चेहरे पर हजारों वर्ष बाद भव्य मंदिर निर्माण की खुशी  दिख रही थी ! शोभा यात्रा में रोटरी क्लब द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की बढ़िया व्यवस्था की गई पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक रवि गुप्ता ने,सभी राम भक्तों का हृदय से आभार । 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *