(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी, 27 नवंबर। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की मुहिम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उत्साहवर्धन किया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले तीन बीएलओ को सम्मानित कर उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता को सराहा।
डीएम ने सीडीओ योगानंद पाण्डेय, श्रीनगर की एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अर्चना ओझा तथा प्रशिक्षु एसडीएम श्वेता द्विवेदी की मौजूदगी में बीएलओ पूजा मित्रा, वीरेंद्र मिश्र और प्रेम नारायण को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को निर्वाचन प्रक्रिया की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन व्यवस्था की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे कर्मठ कार्मिक अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
*सम्मान पाकर खिले चेहरे, बढ़ा काम का हौसला*
तीनों बीएलओ का सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि निर्वाचन कार्य में जुटे अन्य कार्मिकों के लिए भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा है। डीएम की इस पहल ने जमीनी स्तर पर जिम्मेदारी निभा रहे कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed