पलिया कलां (खीरी)खंभारखेडा (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा का नवीन पेराई सत्र 2026_2027 के लिए शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
चीनी मिल के पुजारी विपिन शुक्ला ने आज विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड अवधेश गुप्ता द्वारा कराया गया।
मिल परिसर में बने हवनकुंड में अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया। तत्पश्चात सदर विधायक योगेश वर्मा, युनिट हेड अवधेश गुप्ता, समिति अध्यक्ष लखीमपुर अखीलेश वर्मा,अरनीखाना अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने नारियल तोड़कर केन कैरियर मे गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ के लिए पूजन अर्चन किया ।
इससे पूर्व चीनी मिल के सफल संचालन हेतु लिलौटी नाथ मंदिर,संकटा देवी मंदिर व बालाजी मंदिर में युनिट हेड ने पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी अतुल सिंह,पुष्पेन्द्र ढाका , अरुण प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी,सतीश श्रीवास्तव , बजाज एनर्जी के युनिट हेड धर्मेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
केन हेड पुष्पेन्द्र ढाका ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया । इससे पूर्व कल अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला गोकर्णनाथ के पेराई सत्र 2026 -27 का हुआ शुभारंभ

पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ (खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला का नवीन पेराई सत्र 2026-27 के लिए शनिवार प्रातः काल भगवान शिव जी के मंदिर, संकट मोचन श्री हनुमान जी मंदिर, मां मंगला देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि में पूजन किया। उसके उपरांत डोंगा पर पूजन हवन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई मुहुर्त का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक तथा पत्रकार उपस्थित रहे।
चीनी मिल के पुजारी सुधीर विजल्वान ने आज विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड राकेश यादव द्वारा कराया गया।
मिल परिसर में बने हवनकुंड में अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया। विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरी मोंटी, यूनिट हेड राकेश यादव, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश वर्मा, ईश्वरदीन वर्मा, संचालक बृजकिशोर, मुकेश वर्मा, श्याम सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, गन्ना समिति सचिव बलवंत चौधरी सहित सैकड़ो किसानों ने डोगें मे गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ के लिए पूजन अर्चन किया ।
केन हेड पी एस चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *