

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 14 नवम्बर 2026 को जनपद खीरी के थाना कोतवाली सदर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में उनके द्वारा वहाँ पर मौजूद आम जममानस की जनशिकायतों को गंभीरता से सुना गया और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगणों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रार्थना-पत्रों का टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच की जाए और शत-प्रतिशत समयबद्ध व निष्पक्ष तरीके से उनका निस्तारण किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग ने पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी (COs) अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहे और स्थानीय जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। थाना कोतवाली सदर सहित जनपद के अन्य थानों पर भी थाना समाधान दिवस को प्रभावी ढंग से आयोजित किया गया।
