पलिया कलां (खीरी)आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान श्रीपीठ पर देव दीपावली मनाने कीतैयारियों को लेकर आज बैठक की गई है। पलिया- भीरा के मध्य क्षेत्र की सरस्वती कही जाने वाली पवित्र शारदा ( सरस्वती )नदी के उत्तरी तट पर आगामी 16 नवंबर से 24 नवंबर तक विगत वर्षों की भांति देव दीपावली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर नगर के आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान के संस्थापक श्रीपीठाधीश्वर श्रीकुलाचार्य महाराज गोविंद माधव की मौजूदगी एवं संरक्षक रामचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । जिसमें संस्था के अध्यक्ष शांति स्वरूप शुक्ल , उपाध्यक्ष एडवोकेट गगन मिश्रा, महामंत्री कृष्ण कुमार गोपी, संरक्षक डीके श्रीवास्तव, संरक्षक कल्याण प्रसाद अग्रवाल संयुक्त मंत्री संजीव वर्मा शेरा ,सचिव धनेंद्र शुक्ला, प्रचार मंत्री रामू वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास दीक्षित, वरिष्ठ परिजन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ पंडित,विशंभर दयाल, जेपी शर्मा, तकनीकी सलाहकार अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, सोमेश मिश्रा, आदर्श अग्रवाल, आनंद गुप्ता उर्फ मुक्कू, आशीष अग्निहोत्री, आनंद गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश कश्यप गेंदू आदि करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
संस्था के संस्थापक श्रीकुल उपासक महाराज श्री ने इस मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों को बताया कि आध्यात्मिक श्रीकुल आश्रम से शारदा नदी तक देवी भक्तों द्वारा 16 नवंबर को गाजे -बाजे के साथ माता जी का डोला ले जाकर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद यज्ञ मंडप के बाहर ध्वज स्थापन व नदी से यज्ञ स्थल तक श्रद्धालु के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि अगले दिन श्रीकुल के आचार्यों द्वारा यज्ञ मंडप प्रवेश, वेदी रचना एवं अरणिमंथन द्वारा अग्नि प्राकट्य करा महाचंडी यज्ञ का शुभारंभ होगा। जिसमें श्रद्धालु सपरिवार नित्य आहुतियां डालकर स्वाहा बोलेंगे। यज्ञ का समापन 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को पूर्णाहुति के साथ होगा।इसके अलावा उसी दिन शाम को देव दीपावली मनाई जाएगी, शारदा नदी की भव्य आरती कर हजारों दीपक प्रज्वलित कर सुन्दर आतिशबाजी, प्रसाद वितरण व विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।