(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग के मंशानुरूप आज दिनांक 18.10.2026 को ‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ के अंतर्गत मॉडर्न महिला थाना पलिया पुलिस द्वारा कस्बा पलिया में बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा के महत्व तथा बाल विवाह को रोकने हेतु बनाए गए कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 181, 112, 1098, 1930 तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित विभाग अथवा पुलिस को तत्काल देने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करने तथा समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों को समाप्त करने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से बचाव संबंधी प्रावधानों एवं साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य – “मिलकर हाथ बढ़ाएँ, मिशन शक्ति को सफल बनाएँ” के संकल्प को साकार करना है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed