(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति अभियान 6.0’ के अंतर्गत आज जनपद खीरी के थाना सम्पूर्णानगर में एक सराहनीय पहल की गई। थाना परिसर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र /परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से लंबित पारिवारिक मामलों का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया तथा इस दौरान सराहनीय सहयोग देने वाले अभिभावकों एवं परिजनों को सम्मानित कर उनसे फीडबैक लिया गया।

पारिवारिक विवादों का सफल समाधान और सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान थाना सम्पूर्णानगर पर लंबित पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित वादिनी व प्रतिवादी दोनों पक्षों को आमंत्रित किया गया। पुलिस टीम और परामर्शदाताओं के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद स्थापित कराकर लम्बित पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। इस सकारात्मक पहल में सहयोग देने वाले दोनों पक्षों के अभिभावकों एवं परिजनों को थाना पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके संबंधों में आए सुधार का फीडबैक प्राप्त किया गया।

हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा सेवाओं की दी गई जानकारी।
अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा जारी विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया और पंपलेट्स वितरित किए गए:
• 1090 – वूमेन पावर लाइन
• 181 – महिला हेल्पलाइन
• 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
• 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
• 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
• 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

साइबर सुरक्षा व डिजिटल जागरूकता पर जोर
वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों और ऑनलाइन ठगी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

*खीरी पुलिस की प्रतिबद्धता*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान खीरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खीरी पुलिस महिला संबंधी अपराधों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से हर महिला को एक सुरक्षित, भयमुक्त और सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए पुलिस निरंतर व पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *