पलिया कलां ( खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का धूमधाम से हुआ समापन साप्ताहिकी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, (टाइगर हैवन सोसाइटी) के चेयरमैन ने बतौर विशिष्ट अतिथि की शिरकत, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु वन्य कर्मियों को भी किया गया पुरस्कृतः-
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026) तक चलने वाले (वन्य प्राणि सप्ताह) का आज भव्य और जोरदार समापन हो गया। यह पूरा आयोजन श्री जगदीश आर०, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के उपनिदेशक के मार्गदर्शन में वन अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से दुधवा पर्यटन परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जयराज सिंह, टाइगर हैवन सोसाइटी के चेयरमैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में दुधवा के वन्य जीव प्रतिपालक महावीर सिंह ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और मीडिया बंधुओं का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
बच्चों को दी गई वन्य जीव संरक्षण की सीखः-
समापन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि जयराज सिंह, टाइगर हैवन सोसाइटी के चेयरमैन, जगदीश आर०, उपनिदेशक, दुधवा, महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा एवं दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायॉ कार्यक्रम का संचालन कर रहे रमेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक दुधवा ने बच्चों को रोचक व ज्ञान वर्धक जानकारियों देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। उपस्थित वक्ताओं ने भी बच्चों को वनों के महत्व और वन्य जीवों की सुरक्षा व पर्यावरण संतुलन के संबंध में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां साझा कीं। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनें।
सप्ताह भर आयोजित हुईं विविध जागरूकता प्रतियोगिताएंः-
02 से 08 अक्टूबर तक चले इस विशेष सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता फैलाने और बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए कई तरह के अभिनव व मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं की इसी कड़ी में आज अंतिम दिन एक शानदार फाइन क्विज प्रतियोगिता (थ्पदम फनप्र) का भी आयोजन किया गया।
पूरे सप्ताह मुख्य रूप से निम्नलिखित आकर्षण और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाः
पिक एण्ड प्ले, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभाकर मिश्रा, विवेकानन्द एकेडमी, द्वितीय स्थान रमन सिंह, विवेकानन्द एकेडमी, तृतीय स्थान अनिकेत कुमार, गुरूकुल एकेडमी, रिव्यूक क्यूब साल्वर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रजन, विवेकानन्द एकेडमी, द्वितीय, स्थान अर्नव शर्मा, गुरूकुल एकेडमी, तृतीय स्थान आरूष मिश्रा, विवेकानन्द एकेडमी, नाक डाउन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल सिंह, विवेकानन्द एकेडमी, द्वितीय स्थान सर्वजीत, विवेकानन्द एकेडमी, तृतीय स्थान तनिष त्रिवेदी, गुरूकुल एकेडमी, मॉडल प्रस्तुतिकरण, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोल्डन फ्लावर, द्वितीय स्थान कैम्ब्रिज एकेडमी एवं तृतीय स्थान द नेचर सोसाइटी, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री सृष्टि अरोडा, साकेत अरोडा, विवेकानन्द एकेडमी, द्वितीय स्थान सुश्री अग्रिमा जयसवाल, आक्यात प्रताप सिंह, सेन्टएन कालेज, तृतीय स्थान सुश्री लिमरा समीन, अग्रिम महेन्द्रा, गुरूकुल एकेडमी, खजाने की खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, मोहित राहुल, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान उत्कर्ष वर्मा, कुनाल, गुरूकुल एकेडमी, तृतीय स्थान, सुश्री अवनी, सुश्री काव्या, पी0आई0सी0सम्पूर्णानगर, सात्वना पुरस्कार सुश्री जसमीत सिंह, सुश्री अनुष्का विवेकानन्द एकेडमी, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, आस्था दिवाकर, गौतमबुद्ध, द्वितीय स्थान, सुश्री वर्तिका, पब्लिक इण्टर कालेज, तृतीय स्थान अनंत खन्ना, गोल्डन फ्लावर एवं सात्वना पुरस्कार सुश्री महकदीप गुरूकुल एकेडमी पजल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनूप, कनिष्का, द नेचर सोसाइटी, द्वितीय स्थान संकल्प, सर्वजीत, विवेकानन्द एकेडमी, तृतीय स्थान उत्कर्ष मिश्रा, नितिन यादव, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री आलिमा रहमानी, सुश्री तसनिया, गोल्डन फ्लावर, द्वितीय स्थान सुश्री निहारिका, सुश्री दिव्या, विवेकानन्द एकेडमी, तृतीय स्थान सुश्री अमृता, सुश्री रिया, गौतम बुद्ध पब्लिक कालेज, मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री नन्दिनी, विवेकानन्द एकेडमी, द्वितीय स्थान सुश्री संजना, पब्लिक इण्टर कालेज, तृतीय स्थान सुश्री काब्या प्रजापति, जिला पंचायत एवं सात्वना अनिकेत कुमार, गुरूकुल एकेडमी, नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदर्श श्रीवास्तव, हिमॉशु सिंह, अभय सिंह, राजन, रितेश भारतीय, तेजस भाजपेई, उज्जवल गर्ग, सुश्री ईकरा जमाल, सुश्री धान्वु, सुश्री तेजवीर कौर, सुश्री मानसी, सुश्री महिमा, सुश्री श्रद्धा, सुश्री कुलसुम गोल्डन फ्लावर, द्वितीय स्थान ईश्ता वैश्य, लिमरा शामिम, शिखांश वेद अवस्थी, याश्वी अरोडा, अभिनव गुप्ता, सम्राट गुप्ता, तानिश त्रिवेदी, आर्यन गोयल, खुशनरा राजा, अदिर्ती शर्मा, काजल गुप्ता, माही बाजपेई, गुरूकुल एकेडमी, तृतीय स्थान, सुश्री सोमप्रीत, सुश्री रविता, सुश्री तान्या श्रीवास्तव, सुश्री अंजू कश्यप, मो0 शाद, सुश्री रहनुमा, चरनजीत, सुश्री शगुन यादव, सेजल गुप्ता, कपिल, सुश्री महक, जिज्ञासा गौतमबुद्ध इण्टर कालेज तथा नेचर विक्ज में प्रथम स्थान सुश्री क्रिर्तिका, सुश्री शानवी, सेन्टएन कालेज, द्वितीय स्थान, हिमॉशू, आर्दश श्रीवास्तव, गोल्डन फ्लावर एवं तृतीय स्थान सुश्री कनिष्क, सम्भारी, द नेचर सोसाइटी ने प्राप्त किया।
वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु वन्य कर्मियों को भी किया गया पुरस्कृतः- वन्य प्राणि सप्ताह के समापन अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों भानु यादव, वन रक्षक, द0सो0, मो0 शामीन खां, न्यू0वे0कर्मी, द0सो0, राकेश कुमार तिवारी,क्षेत्रीय वन अधिकारी, शैलेन्द्र कुमार निषाद, बेलरायॉ, बलराम, वन रक्षक, उ0सो0, धर्मेन्द्र, न्यू0वे0कर्मी, भगवान सिंह यादव, वाहन चालक, शर्मालाल, न्यू0वे0कर्मी, अर्पित कुमार, वन रक्षक, बनकटी, जवाहर, न्यू0वे0कर्मी, बनकटी, संतोष, राजू, बीट वाचर, गोविन्द राम, एस0टी0पी0एफ0 गौरीफन्टा, सुशील कुमार, न्यू0वे0कर्मी, मनोज कुमार, न्यू0वे0कर्मी, धर्मेन्द्र कुमार, दैनिक श्रमिक, दुधवा, हंसराम, वन दरोगा, ललित कुमार, न्यू0वे0कर्मी, सठियाना, शिवम पाण्डेय, व0र0, श्याम सुन्दर, न्यू0वे0कर्मी, किशनपुर, सुरेन्द्र कुमार, उपराजिक, पर्यटन रेंज, प्रमोद कुमार मौर्य, वरिष्ठ सहायक, शिवलाल, माली, सुधीर राठौर, कम्पयूटर आपरेटर, हेमन्त सिंह, कम्पयूटर आपरेटर, मेराजूददीन, दैनिक वाहन चालक, महेन्द्र कुमार, दैनिक वाहन चालक, अभिषेक कुमार, दैनिक वाहन चालक, पलिया मुख्यालय, राधेश्याम, क्षेत्र सहायक, देवेन्द्र कुमार, वाहन चालक विश्व प्रकृति निधि भारत, रमेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक, पलिया मुख्यालय, सुश्री रेखा जायसवाल, मैलानी, सुश्री कोमल मौर्या, दुधवा रेंज, श्रीमती रोली सिंह, किशनपुर रेंज, उदय प्रताप सिंह मैलानी रेंज को प्रशस्त्रि पुत्र एवं नकदी से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मीरा बलराम पुरस्कारः- मीरा बलराम पुरस्कार अयूब खॉ, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किशनपुर को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में उत्कृष्ठ सहयोग हेतु दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन ने न केवल बच्चों में बल्कि स्थानीय समुदाय में भी वन्यजीव संरक्षण के प्रति एक नई चेतना जगाने का काम किया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जयराज सिंह, टाइगर हैवन सोसाइटी के चेयरमैन, जगदीश आर०, उपनिदेशक, दुधवा, महावीर सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक, दुधवा एवं दीपक कुमार पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायॉ, अयूब खां, क्षेत्रीय वन अधिकारी, किशनपुर, नवीन दिवाकार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मैलानी, प्रशान्त प्रियदर्शी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, पर्यटन, विकास कुमार वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, गौरीफन्टा, अभिषेक सिगतिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सठियाना, क्षेत्रपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बनकटी, अखिलेश शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी, दक्षिण सोनारीपुर, आर0के0 तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बेलराया, सुरेन्द्र कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, पर्यटन रेंज, रोहित रवि, वरिष्ठ परियोजाना अधिकारी, विश्व प्रकृति निधि-भारत, डा0 तलहा, पशुचिकित्सक, दुधवा, राजेन्द्र कुमार, वन दरोगा, पर्यटन, रमेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक, मुख्यालय, प्रमोद मौर्य, वरिष्ठ सहायक, मुख्यालय, सुशांत सिंह, स्टोर प्रभारी, विपिन सैनी, आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज, सन्दीप कुमार, फार्मासिस्ट, धनीराम, अभिप्रेरक, सुश्री नाजरून निशा, अभिप्रेरक, सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, मीडिया बन्धु आदि उपस्थित रहे। अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है।