(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) ग्राम बसंतापुर में समाजवादी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 450 से अधिक मरीजों को देखा गया एवं बाढ में फैली बकरियों से जुड़ी व अन्य बीमारियों की मुफ्त दवा दी गईं,60 से अधिक आंख के मरीज भी देखे गये,मोतियाबिन्द के मरीजों को चिन्हित कर जीवन साथी हेल्थ मिशन के अजय कश्यप आदि द्वारा मुफ्त आपरेशन कराने की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पलिया विधान सभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी की अध्यक्षता में पी डी ए की बैठक भी की गई।उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया,लगभग 700 लोग इस अवसर पर भागीदार बने,बैठक को पलिया विधान सभा उपाध्यक्ष पिंकू बनवाल ने सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने का वादा किया,डाक्टर अजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा समाजवादी सरकार बनी तो हर ग्राम सभा में एक हेल्थ पोस्ट बनेगा जिसमे छोटी छोटी मौसमी बीमारियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं जाना पड़ेगा।बंद स्कूल भी खोले जाएंगे,बेहतर स्वास्थ्य सेवा व बेहतर शिक्षा के लिए समाजवादी सरकार चुनने की अपील की । इस अवसर पर राजा खां,अनीता यादव,अनुज,सुभाष, गोपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का आयोजन राम कुमार पुजारी के आवास व मंदिर परिसर में हुआ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *