(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) लखीमपुर में चिल्ड्रेंस एकेडमी में घुसकर आरोपी सऊद अंसारी (28) ने पहले टीचर निशात फातिमा (26)को तमंचे से गोली मारी, फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।
स्कूल मैनेजमेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। पेरेंट्स को बुलाकार बच्चों को घर भेज दिया। फिलहाल स्कूल में पुलिस फोर्स तैनात है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed