

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) संपूर्णानगर रज़ा जामा मस्जिद की तरफ़ से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया तथा रक्त दान के उपरांत लोगों को जूस और बिस्कुट के पैकेट्स दिए गए।ब्लड डोनेशन कैम्प में मुफ़्ती आबिद रज़ा बरकाती, रज़ा जमा मस्जिद के सदर हाजी डा इज़हार अहमद ख़ान, व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक खान, समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डा आई ए ख़ान, मो सलमान रज़ा अत्तारी, ज़ीशान रज़ा अत्तारी, डा सैफ अत्तारी, हाजी मक़बूल ख़ान, आसिफ़ रज़ा, GNRF टीम आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।डा आई ए ख़ान ने लोगों को रक्त दान का महत्त्व बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति बीमारियों से काफ़ी हद तक बचा रहता है।
रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचती है, बल्कि रक्त दाता को शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता हैं। नियमित रक्तदान से खून का गाढ़ापन कम होता है तथा दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक घट जाता है, नई लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेजी से होता है जिससे शरीर में ताजगी आती है, वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।मुफ्ती आबिद रज़ा ने लोगो से बताया कि हज़रत मोहम्मद स॰ ने हमेशा तन मन धन से एक दूसरे की मदद करने को कहा है, किसी की ज़िंदग़ी बचाने से बड़ा कोई काम नहीं है उन्होंने ये भी बताया की हज़रत मोहम्मद स॰ की पैदाइश का महीना चल रहा है इसी के मद्देनज़र ये कैम्प लगाया गया है
जिला अस्पताल के वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक टेक्नीकल सुपरवाईजर महंत सिंह की टीम में डा अंशिका वर्मा, काउंसलर रति, एल टी अमित वर्मा एवं सौरभ वर्मा, रामासरे, आकाश श्रीवास्तव ने आकर सुरक्षित रक्तदान करवाया
मुफ़्ती आबिद रज़ा और डा आई ए ख़ान ने सभी रक्तदाताओं और जिले से आई ब्लड बैंक टीम को धन्यवाद दिया।
