(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी), थाना क्षेत्र संपूर्ण नगर के मिर्चिया गांव के सुखदेव सिंह पुत्र भगवान सिंह की मां जितेन्द्र कौर, अपने बेटे को देखने के लिए भटक रही थी , चूंकि नशा मुक्ति केन्द्र में 25000 पच्चीस हजार रुपए का बिल बना हुआ था।
मां जितेन्द्र कौर के पास पैसा न होने के कारण अपने बेटे सुखदेव सिंह को छुड़ा नहीं पा रही थी, लोगों ने बताया कि तुम विधायक रोमी साहनी के पास जाओ तो आज मां जितेन्द्र कौर, विधायक के पलिया घर पहुंची और विधायक को अपनी बात बताई, विधायक ने अपनी गाड़ी में मां जितेन्द्र कौर को बैठाया और अपने गनर को भेजा तो पता चला कि इनका नशा मुक्ति केन्द्र पर 25000 पच्चीस हजार रुपए बाकी है, विधायक ने 10000 दस हजार रुपए देकर तुरन्त बेटे को छुड़ाया और नशा मुक्ति केन्द्र वालों ने विधायक के कहने पर 15000 पन्द्रह हजार रुपए माफ करके सहयोग किया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *