पलिया कलां (लखीमपुर खीरी )देश के महान शिक्षाविद तथा स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मोत्सव शिक्षक दिवस पर स्थानीय श्री गुरु गोविंदसिंह राजकीय महाविद्यालय में बृहद व्याख्यान माला का आयजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज रायबरेली के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ बैजनाथ विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश व समाज के उत्थान,शिक्षकों की भूमिका, गुरु शिष्य की परंपरा, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का बिंदुवार वर्णन कर छात्र-छात्राओं के उत्तरदायित्वक बारे में विस्तार से चर्चा की,और रोवर रेंजर स्काउट-गाइड कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए पूर्व निर्धारित के अनुसार 12:00 से शुरू हुए कार्यक्रम 3:00 तक चलता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण, परिचय,बैज अलंकरण,स्वागत सम्मान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सूर्य प्रकाश शुक्ला तथा प्रोफेसर वसीम खान ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर स्मृति चिन्ह दे सम्मानित किया गया।
शुभारंभ से पूर्व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आयशा तथा रिफा ने सरस्वती वंदना तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा 5 सितंबर के महत्व को बताते हुए अंक ज्ञान के माध्यम से कहा कि मानव जीवन मे अकों का बहुत बड़ा महत्व होता है चाहे वह जन्मदिन के अंकों परीक्षा के अंक हो अथवा जन्म कुंडली के लग्न में स्थान में बैठे अंक। उन्होंने छह(63) अंक की विस्तृत व्याख्या कर देवासुर संग्राम से लेकर अहिरावण वध तथा कलयुग के साक्षात देव पंचमुखी बाबा बजरंगबली जी को भी अपनी व्याख्यान माला मे समाहित करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए बताया की सेवा कल के दौरान उन्होंने 6 महाविद्यालय में शिक्षण सेवा के कई पुस्तकों का लेखन किया, उन्होंने कहा अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू तथा हिंदी में कई ग्रंथ लिखे, इसके बावजूद वह 85 वर्ष की अवस्था में आज भी विद्यार्थी हैं, कार्यक्रम में उन्होंने महविद्यालय तथा प्राचार्य को अपने द्वारा लिखी गई पुस्तकें भेंट की
कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ से पधारे सेवानिवृत वरिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार वर्मा तथा संचालन कॉमर्स के प्रोफेसर डॉक्टर वसीम ने की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पलिया चीनी मिल के सेवानिवृत गन्ना अधिकारी जय गोविंद जोशी वरिष्ठ पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी, नगर के सुप्रसिद्ध योग शिक्षक सुभाषदास, वरिष्ठ लिपिक विश्राम राणा आकर्ष विश्वकर्मा, अजय कुमार, अशोक कुमार, धोखे राम, सहित तमाम शोधार्थी स्टूडेंट तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में एक दर्जन से अधिक छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, कार्यक्रम के अंत में प्रचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ला ने आए हुए सभी महानुभाव अतिथि तथा छात्र छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।