(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां ( खीरी) तहसील पलिया की ग्राम पंचायत पलिया खुर्द में राजाराम प्रजापति का 25 वर्षों से बना हुआ मकान जिसमें पूरा परिवार रह रहा था राजस्व विभाग ने उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध भूमि पर बने मकान को 2 सितंबर को गिरवा दिया। बरसात के दिनों में गरीब परिवार के लोग कहां जाए बड़ी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।पलिया के विधायक रोमी साहनी ने 3 सितंबर को राजाराम प्रजापति के घर जाकर परिवार वालों से मिले और उनसे कहा कि तुम ₹100000 लो और ईंटा सीमेंट सरिया मंगा लो तुम्हारा जल्दी ही मकान बनेगा। विधायक जी ने कहा कि लेखपाल को बुलाकर जमीन की नाप करा कर तुम्हें जमीन दिलाएंगे ।और उसकी छत मै ही डलवाऊंगा। रोमी साहनी की इस मदद की भावना से पीड़ितों की आंखों में आंसू आ गए ।रोमी साहनी ने उन्हें ढांढस दिलाया। और कहा कि तुम्हें मकान में ही रहना है। गरीबों की मदद करने में सबसे आगे रहने वाले विधायक रोमी साहनी को क्षेत्र में गरीबों के मसीहा के नाम से जाना जाता है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *