


(ओमप्रकाश ‘सुमन’ )
पलिया कलां ( खीरी) बनबसा बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी में आयीं बाढ़ से बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया क्षेत्र में कई गांवों में जहां बाढ़ का पानी घुस गया है वहीं निचले क्षेत्रों में गन्ने के खेतों में दो से तीन फिट पानी भर गया है जिससे लगभग 6 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल को नुक्सान होने की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा ने पिछले चार दिनों में रिकॉर्ड तोड वारिस हो रही है 30 अगस्त को 33.53 मी.मी.,31अगस्त को 30.48 मी.मी.,1 सितंबर को 5.08 मी.मी.जब कि 2 सितंबर को 6.59 मी.मी.रिकार्ड वर्षा की गई । पिछले चार दिनों में 75.68 मी. मी.वर्षा हुई है।
