(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)दिनांक 29.08.2026 को विजयेन्द्र कुमार, उप-कमांडेंट, कार्यवाहक कमांडेंट के मार्ग दर्शन में 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी देवराही के कार्यक्षेत्र में आने वाले वाइब्रेंट गाँव नाझोटा में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । यह शिविर वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष खंडेलवाल, सहायक कमांडेंट (मेडिकल) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया । चिकित्सा शिविर के दौरान 24 पुरुष, 34 महिलाएँ एवं 07 बच्चे कुल 65 ग्रामीण नागरिकों का उपचार किया गया । साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं । इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुँच सुनिश्चित करना था । स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया । 39वीं वाहिनी स.सी.बल, पलिया द्वारा समाज सेवा और जनकल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *