
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा ‘कवच योजना’ के अन्तर्गत भारत-नेपाल बार्डर पर अवैध मादक पदार्थों आदि की तस्करी एवं अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में दिनांक 17.08.2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान, डिगनिया तिराहा के पास से अभियुक्त बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल पुत्र केशव दत्त भट्ट निवासी पाटन नगर पालिका वार्ड 3 जिला बेतड़ी, नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गौरीफन्टा पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 8/21/23 NDPS ACT बनाम अभियुक्त बिनोद प्रसाद भट्ट पंजीकृत किया गया है और अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय में किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त: बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल (पुत्र केशव दत्त भट्ट, नि0 पाटन नगर पालिका वार्ड 3 जिला बेतड़ी, नेपाल राष्ट्र।
बरामदगी: 4.36 ग्राम ब्राउन शुगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार 2. का0 हेमन्त कुमार। गिरफ्तार करने वाली SSB टीम (F कम्पनी गौरीफन्टा, 39 वीं वाहिनी)
1. असिसटेन्ट कमाण्डेन्ट रवि कुमार समोता।2. सहायक उ0नि0 राकेश कुमार 3. मुख्य आरक्षी सन्त कुमार
4. आरक्षी सुखचैन सिंह 5. आरक्षी रेख सिंह गुर्जर6. आरक्षी अमित कुमार
7. आरक्षी राहुल सिंह 8. आरक्षी प्रहलाद मीना9. म0आरक्षी कविमथी एल0।
