(न्यूज़ -सुरेश कुमार शुक्ला)

पलिया कलां (खीरी) मितौली
मंडल मितौली में भाजपा जिला मंत्री अमित सिंह की अगुवाई में भव्य दिब्य तिरंगा यात्रा फत्तेपुर अंबेडकर पार्क से मितौली अंबेडकर पार्क तक निकाली गई और सभा का समापन पौराणिक कष्ट हरण धाम मंदिर पर किया गया यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने पूरे वातावरण में जोश भर दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से कस्बे की गलियां गुंजायमान हो उठीं।तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में भाजपा
जिला मंत्री अमित सिंह, मितौली मंडल प्रभारी डॉक्टर राकेश शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ पप्पू, जिला प्रतिनिधि सर्वेश सिंह मंडल अध्यक्ष मितौली मन्नालाल राठौर शाहिद भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *