(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया खीरी के किशनपुर वन्य जीव विहार की किशनपुर रेंज में कर्मचारियों द्वारा गस्त के दौरान चार व्यक्तियों को आंतरिक क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में देखा गया जिन्हें कर्मचारियों द्वारा चारों तरफ से घेर कर पकड़ने का प्रयत्न किया गया जिनमें से दो अभियुक्त उद्धव सिंह धामी पुत्र रमी सिंह धामी जिला धारचूला नेपाल राष्ट्र एवं राजनाथ सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी भीरा जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जंगल की भौगोलिक स्थितियों का फायदा उठाकर दो अभियुक्त इंद्रासन पुत्र अज्ञात निवासी भीरा खीरी व गजेंद्र सिंह मोहरा पुत्र अज्ञात नेपाल राष्ट्र मौके से भागने में सफल हुए। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के पास से शिकार किए जाने संबंधी बांका रस्सी आदि वस्तुएं बरामद हुई। उनसे पूछताछ के दौरान अभियुक्तो द्वारा किशनपुर रेंज में चीतल का शिकार किए जाने का प्रयास किए जाने संबंधी अपने अपराध को स्वीकार किया गया है। जगदीश आर0 उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया-खीरी के निर्देशन में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिला कारागार लखीमपुर खीरी में निरुद्ध कराये जाने की कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में मो0 अयूब क्षेत्रीय वन अधिकारी किशनपुर एवं उनके स्टाफ कन्हैया लाल मिश्रा वन रक्षक एवं आनंद लाल वन दरोगा के साथ महावीर सिंह वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका का योगदान किया गया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *