पलिया कलां, (खीरी) गुरुकुल एकेडमी, पलिया कलां में उत्तर प्रदेश रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती आरती यादव, एसडीएम (ज्यूडिशियल), पलिया कलां, खीरी ने फीता काटकर किया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोन से लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में आगरा, प्रयागराज, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ साउथ, बरेली, गोरखपुर, मेरठ एवं गाजियाबाद जोन की टीमें शामिल हैं। खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के रीजनल कोऑर्डिनेटर ऑफ स्पोर्ट्स श्री डेविड, सेंट ऐन्स कॉलेज पलिया के फादर जॉर्ज रॉड्रिक, दून इंटरनेशनल स्कूल पलिया के एमडी जगत चौधरी, गुरु नानक देव कॉलेज के चेयरमैन हरविंदर पाल सिंह, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के एमडी जस्मेल सिंह, श्यामल मिल्क प्रोडक्ट के मालिक सलिल अग्रवाल, विवेकानंद एकेडमी के एमडी अमनदीप सिंह तथा सीनियर एडवोकेट राजीव शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती आरती यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुकुल एकेडमी के लिए यह गौरव का विषय है कि विद्यालय को इतने बड़े रीजनल खेल आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुकुल एकेडमी परिसर में खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जोन से आए लगभग 350 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरे।