
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी) भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा संचालित कवच योजना के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.08.2026 को बसही कवच पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को 1.धनबहादुर चौधरी पुत्र आशुराम चौधरी 2. रमेश चौधरी पुत्र भुवन चौधरी 3. विकाश चौधरी पुत्र दम्मर चौधरी निवासीगण ग्राम गोकुलपुर लक्ष्मीपुर जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र को साइकिल से यूरिया खाद की तस्करी करते हुये पकड़ा गया । चुकि उक्त सामान की तस्करी नेपाल राष्ट्र की जा रही थी व कोई कागजात न होने के कारण कब्जे पुलिस मे लिया गया । उक्त बरामद माल को सीमा शुल्क अधिकारी पलिया , जनपद लखीमपुर खीरी के यहाँ वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया ।
नाम पता अभियुक्तः-
1. धनबहादुर चौधरी पुत्र आशुराम चौधरी नि0 ग्राम गोकुलपुर लक्ष्मीपुर जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र।2. रमेश चौधरी पुत्र भुवन चौधरी ग्राम गोकुलपुर लक्ष्मीपुर जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र .।
3. विकाश चौधरी पुत्र दम्मर चौधरी ग्राम गोकुलपुर लक्ष्मीपुर जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र।
बरामदगी विवरण:-
1. 03 अदद बोरी यूरिया खाद 2. 03 अदद साइकिल ।
गिरफ्तारी टीम:
1.उ0नि0 अवधेश कुमार रावत थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी2.हे0का0 सुरेन्द्र मिश्रा थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी।
3.का0 टिंकू प्रजापति थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी।
