(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)गुरुकुल एकेडमी, पलिया कलां को उत्तर प्रदेश रीजनल थ्रोबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग) की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जोन—आगरा, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर नॉर्थ, कानपुर साउथ, लखनऊ नॉर्थ, मेरठ तथा बनारस—की टीमें भाग लेंगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने कहा ‌‌

कि गुरुकुल एकेडमी के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय को इतने बड़े क्षेत्रीय खेल आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन का विश्वास व्यक्त किया।‌

विद्यालय के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा।

कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी टीमों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं तथा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इस आयोजन से क्षेत्र में खेलों को नई ऊर्जा एवं प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *