पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ (खीरी)बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड गोला मिल क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर, तुषाेरा, भल्लिया बुजुर्ग , निपनिया ,सोंठन, बरगदिया, केशवापुर ,धरमपुर ,बाबूपुर, रामनगर, कोटवारा, देवकली, घरथनियां, जडौरा कपरहा, बिलहरी, पिपरा फार्म, बेलाबोझी एंव जलालपुर आदि में डॉ अवधेश डागर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के साथ असद शेख सहायक महाप्रबंधक गन्ना कॉरपोरेट ऑफिस तथा चीनी मिल के यूनिट हेंड राकेश यादव,पीएस चतुर्वेदी वरिष्ठ महा प्रबंधक गन्ना ने गन्ना फसल का निरीक्षण किया। गन्ना फसल में रोग एवं कीटों की स्थिति, विभिन्न गन्ना प्रजातियों की बढ़वार, फसल की गुणवत्ता एवं खेतों की समग्र स्थिति का गहन अवलोकन किया। ग्राम पिपरा में प्रगतिशील कृषक सुखवंत सिंह के फार्म पर नयी गन्ना प्रजातियां जैसे को.लख.16202, को.शा.18231, को.शा. 19231आदि का निरीक्षण किया, एक ही खेत में लाइन से लाइन की दूरी 3 फीट एवं 5 फीट का निरीक्षण कर पाया कि 5 फीट वाले गन्ने की बढ़वार 3 फुट की अपेक्षाकृत अधिक बढ़वार पायी गयी। गन्ना फसल में कहीं-कहीं बैक्टीरियल टॉप रोंट का आपतन मिला इसके नियंत्रण के लिये किसान भाइयों को स्ट्रप्टोसायक्लिन का पर्णीय छिड़काव करने की सलाह दी साथ ही साथ किसानों को ट्रेंच विधि बुवाई के लाभ शरद कालीन बुवाई तथा मानसून बुवाई करने तथा गन्ना बंधाई के लिए समझाया गया इस मौके पर चीनी मिल गोला के सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) ओ.डी.शर्मा , राजेश मिश्रा,सिवांसु शुक्ला उप प्रबंधक गन्ना एवं चीनी मिल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।