सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दशहरा मेला-2026 श्रीराम लीला मैदान पलिया, जिला (खीरी) में अक्टूबर माह 2026 में सम्पन्न होगा, जिसमें टेन्ट, लाइट, साउण्ड, बैण्डबाजा, बग्घी, जिप्सी, रावण पुतला बनाने का कार्य, सफाई ठेका, भोजपुरी लोक संगीत, जनपदीय कवि सम्मेलन, सजावटी कार्य, सिक्योरिटी गार्ड सर्विस, श्री राम लीला मंचन पार्टी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, राई बुन्देल खण्डी लोक नृत्य, फरवाही लोक नृत्य व संगीत तथा जादू कार्यक्रम करने के इच्छुक व्यक्ति/पार्टी / संस्था अपने कोटेशन/प्रार्थना पत्र दिनांक 10-08-2026 तक अनिवार्य रूप से स्पीडपोस्ट डॉक अथवा सीलबन्द लिफाफे में मन्त्री श्रीराम लीला कमेटी पलिया के कार्यालय पर कार्यदिवस में प्रेषित करें। न्यूनतम रेट का कोटेशन अनुभव, गुणवत्ता के आधार पर ही स्वीकृत होगा।
अध्यक्ष/मंत्री-श्री राम लीला कमेटी, पलिया कलां (खीरी) 262902 फोन नं.-7355219300
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *