(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, चन्दनचौकी-खीरी द्वारा अनुसूचित जनजाति की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक पलिया रोमी साहनी के करकमलों द्वारा छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म एवं साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, चन्दनचौकी-खीरी परिसर में हुआ। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने तथा जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर परियोजना अधिकारी कृष्ण पाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार तथा जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं और उनके अभिभावकों ने सरकार एवं विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त किया।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *