पलिया कलां, खीरी। गुरुकुल एकेडमी के मेधावी छात्र नैतिक मिश्रा ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नैतिक ने 720 में से 656 अंक प्राप्त कर 99.9448971 पर्सेंटाइल हासिल की तथा ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1089 प्राप्त की। Gen-EWS श्रेणी में उनकी कैटेगरी रैंक 79 रही।
विषयवार प्रदर्शन में नैतिक ने भौतिक विज्ञान (Physics) में 99.9175457 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान (Chemistry) में 99.9465972 पर्सेंटाइल तथा जीव विज्ञान (Biology) में 97.8668880 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।
नैतिक मिश्रा के पिता राजेश कुमार मिश्रा एवं माता सुनीता मिश्रा ने इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने नैतिक की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय के प्रबंधक श्री मुकेश अग्रवाल एवं अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने नैतिक मिश्रा को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह उपलब्धि पूरे गुरुकुल परिवार के लिए गर्व का विषय है।