(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी) मोहम्मदी- खीरी नगर स्थित दून पब्लिक स्कूल, दिलावपुर में सीबीएसई के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण (Capacity Building Programme) प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशिक्षक राजकमल मिश्र, प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य सतनाम सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य प्रशिक्षक का स्वागत अंजनेय मिश्रा, ऋतु सरोहा, गुरप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, आरेन्द्र सिंह एवं रविन्द्र भारद्वाज ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
प्रशिक्षण सत्र में सीबीएसई के मुख्य प्रशिक्षक राजकमल मिश्र ने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को “फाइनेंशियल लिटरेसी (वित्तीय साक्षरता)” विषय पर विस्तृत, व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण प्रदान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता केवल वयस्कों के लिए ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन, बजट निर्माण, बचत एवं निवेश, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा, बीमा, कर (Tax) संबंधी मूलभूत जानकारी तथा विद्यार्थियों में प्रारंभिक अवस्था से ही वित्तीय अनुशासन एवं आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के प्रभावी उपायों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, समूह चर्चा एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल, रोचक एवं उपयोगी बनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं शिक्षण गुणवत्ता को निरंतर सुदृढ़ करते हैं तथा नई शिक्षा नीति एवं सीबीएसई की अपेक्षाओं के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य प्रशिक्षक राजकमल मिश्र का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *