(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 17.07.2026 को श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां खीरी में निःशुल्क योग शिविर में योग प्रशिक्षक सुभाषचन्द्र दास एवं विवेकानन्द मौर्य ने बड़े उत्साह एवं लगन से छात्र/छात्राओं को योग के बारे में विस्तार से बतलाते हुए विभिन्न प्रकार के योगासनो जैसे ताडासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, भुजंगासन, मकरासन, मयूरासन, मार्जारासन एवं अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सूर्य प्रकाश शुक्ल ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आसन एवं प्राणायाम प्रतिदिन करना चाहिए। इससे व्यक्ति के आन्तरिक एवं बाह्य व्यक्तित्व में निखार आता है और व्यक्ति सम्पूर्ण दिन प्रसन्नता का अनुभव करता है। अन्त में प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सूर्य प्रकाश शुक्ला ने दी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *