पलिया कलां (लखीमपुर )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया परिसर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं ब्ल्ड जांच का आयोजन किया गया, जिसमें सीतापुर आंख अस्पताल से आए डाक्टर काशिम चीनी मिल के डॉक्टर मयंक गुप्ता द्वारा मरीजों का नि: शुल्क
नेत्र परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया।तथा डाक्टर लाल पैथ लैब लखनऊ द्वारा ब्ल्ड शुगर,सी वी सी,कलेस्टौल, थाइराइड,एल एफ टी तथा ब्ल्ड से होने वाली तमाम जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन युनिट हेड ओ पी चौहान द्वारा किया गया।
इस मौके पर मिल के अधिकारी विकास मलिक, राजीव दूवे, राजीव तोमर,यु के पांडेय , मनोज मिश्रा,तनवीरअहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
युनिट हेड ने सीतापुर आंख अस्पताल से आये डॉक्टरों की टीम एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को आश्वस्त किया कि समय-समय पर बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड पलिया द्वारा इस तरह का स्वास्थ्य आयोजन किया जाता रहेगा।