(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) आज दिनांक 15.07.2026 को श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां-खीरी में निःशुल्क योग शिविर का उद्घाटन बड़ी धूम-धाम से हुआ। योग प्रशिक्षक सुभाषचन्द्र दास एवं विवेकानन्द मौर्य ने बड़े उत्साह एवं लगन से छात्र/छात्राओं को योग के बारे में विस्तार से बतलाते हुए विभिन्न प्रकार के योगासनो एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सूर्य प्रकाश शुक्ल ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग जीवन का अनिवार्य अंग है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अन्त में प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। यह जानकारी राजकीय इस नाथ को उत्तर महाविद्यालय पलिया के प्राचार्य ने दी ।
