


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी में वर्तमान में 25 राजकीय हांथी हैं, जिनसे विभिन्न राजकीय कार्य यथा पर्यटन, गैण्डा मानीटरिंग, रेस्क्यू आपरेशन, एवं मानसून सत्र में अति आवश्यक पेट्रोलिंग का कार्य लिया जाता है। इन राजकीय हांथियों में से नकुल, गजराज, भास्कर एवं विनायक नर हाथियों के दांत अत्यधिक बड़े हो जाने के कारण इन्हें आहार एवं दैनिक अन्य आवश्यक क्रियाओं में बाधा के दृष्टिगत तथा महावत, चाराकटर, पर्यटक व अन्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सक्षम उच्च स्तर से अनुमति प्राप्त कर इनके दांत पशु चिकित्सकों के पैनल की उपस्थिति में नियमानुसार काट दिये गये। पैनल में अधोहस्ताक्षरी के साथ राकेश कुमार तिवारी क्षेत्रीय वन अधिकारी बेलरायां, अखिलेश कुमार शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिण सोनारीपुर, पशु चिकित्सक डा0 मोहम्मद तलहा एवं डा0 दीपक कुमार सदस्य के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी महावत, चाराकटर, फार्मासिस्ट एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
