


(न्यूज़ -राजीव गोयल)
पलिया कलां (खीरी) बांकेगंज
विकासखंड बांकेगंज के अंतर्गत रॉयल पैलेस में आयोजित बांकेगंज की पहचान विकास विश्वास और जन कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पलिया विधायक रोमी साहनी ने अपनी विधान सभा में 434 करोड 9 लाख 90 हजार रुपए से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
सर्वप्रथम पलिया विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए ज्योति प्रज्ज्वलित की इसके बाद विधायक ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि मैं पलिया विधानसभा के हर एक गरीब व्यक्ति की मदद की है और करता रहूंगा फिर वह चाहे किसी भी धर्म का हो। चाहे विपक्ष कुछ भी कहे लेकिन जनता ने हमको तीन बार विधायक बनाया है। जनता के विश्वास को आखरी सांस तक टूटने नहीं दूंगा। बेटियों की शादी, किसी के इलाज, बच्चों की पढ़ाई आदि जैसे कार्य अपनी विधानसभा में करता रहा हूं,करता रहूंगा। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान विकासखंड बांकेगंज की कई पंचायत के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चाबी प्रदान की।
कार्यक्रम संचालक ने बताया कि विकासखंड पलिया विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र में लगभग 434 करोड़ 91 लाख 90 हजार रुपये की लागत से 497 से अधिक विकास कार्य संपन्न कराए गए हैं। जिनमें 18 पर्यटन योजनाएं, 94 विधायक निधि सड़क निर्माण, 2 हेल्थ एटीएम, 5 विद्यालय कक्ष निर्माण, 196 सोलर लाइटें, 5 इंटरलॉकिंग मार्ग, 17 विद्युत ट्रांसफार्मर, 230 संपर्क मार्ग, 196 क्षेत्र पंचायत कार्य, 29 अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा 194 जिला पंचायत निर्माण कार्य शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख परियोजनाओं के अंतर्गत पलिया-निघासन चौड़ीकरण संपर्क मार्ग, गोला-खुटार रोड से मैलानी संपर्क मार्ग, पलिया-हैदराबाद संपर्क मार्ग, दुधवा के अंदर राज्य मार्ग एवं दोनों ओर इंटरलॉकिंग कार्य, गोला-बांकेगंज संपर्क मार्ग, बांकेगंज-कुकरा संपर्क मार्ग, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय गोविंदनगर कॉलोनी, चंबरबोझ मकनपुर सेतु पुल तथा शारदा नदी में डिसिल्टिंग कार्य जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इन प्रमुख कार्यों पर लगभग 352.90 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
इन विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत व्यवस्था तथा ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ऋषिकांत अहिरवार, एडीओ पंचायत आरिफ खान, विधायक प्रतिनिधि रोमी कक्कड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, सौरभ गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला महामंत्री राकेश अर्कवंशी, ग्राम पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एसबीआई, कृषि विभाग संबंधित लोग एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य जन उपस्थिति रहे।
