पलिया कलां (खीरी) पलिया तहसील सभागार में मंगलवार को उपजिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार के गैर जनपद हरदोई में हुए तबादले को लेकर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस भावुक और गरिमामयी समारोह के दौरान एसडीएम ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। पलिया में उप जिलाधिकारी ने सफलतापूर्वक सभी कार्यों का निर्वाह किया ।