
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को जनपद खीरी के थाना फूलबेहड़ में पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उनके द्वारा जनशिकायतों को गंभीरता से सुना और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रार्थना-पत्रों का टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच की जाए और शत-प्रतिशत समयबद्ध व निष्पक्ष तरीके से उनका निस्तारण किया जाए। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहे और स्थानीय जनशिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। थाना फूलबेहड़ सहित जनपद के अन्य थानों पर भी इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित किया गया।
