
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां(खीरी)थाना भीरा पुलिस टीम द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2026 धारा 305(d) बीएनएस से संबंधित मंदिर से घंटा चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त मोहित पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम रामापुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । दिनांक 06/07/2026 को दिन में शंकर जी के मन्दिर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घण्टा तोड़कर चुरा लिया गया । इससे पूर्व दिनांक 06/06/2026 को भी संत जी के मन्दिर से घण्टा तोड़कर चुरा ले गया था । प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भीरा पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण व चोरी किये गये घण्टो की बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया। थाना भीरा पुलिस द्वारा 24 घण्टे मे मन्दिर से घण्टे चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 09.07.2026 को समय करीब रात्रि 21.30 बजे अभियुक्त मोहित पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम रामापुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को भीरा नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मन्दिर से चोरी किये गये 02 अदद घण्टे बरामद किये गये। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानो मे अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु लखीमपुर खीरी भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मोहित पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम रामापुर थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी ।
बरामदगी का विवरणः-
मन्दिर से चोरी किये गये 02 अदद घण्टा अभियुक्त काआपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0स0 472/20 धारा 379, 411, 427 भादवि थाना कोतवाली सदर खीरी ।2.मु0अ0स0 611/20 धारा 324, 504, 506भादवि थाना कोतवाली सदर खीरी।3.मु0अ0स0 612/20 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 थाना कोतवाली सदर खीरी
4.मु0अ0स0 1177/20 धारा 379, 411, 413 भादवि थाना कोतवाली सदर खीरी।5.मु0अ0स0 924/23 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना कोतवाली सदर खीरी।6.मु0अ0स0 119/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना कोतवाली सदर खीरी
7.मु0अ0स0 205/24 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी।8.मु0अ0स0 246/25 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी।9.मु0अ0स0 480/23 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना फरधान खीरी।
10.मु0अ0स0 463/23 धारा 379/411 भादवि थाना फूलबेहड खीरी।
11.मु0अ0स0 284/24 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना फूलबेहड खीरी।
12.मु0अ0स0 265/2026 धारा 305(डी)/317(2) बीएनएस थाना भीरा खीरी ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 साहबलाल थाना भीरा जनपद खीरी2.का0 धीरेन्द्र पाल सिंह थाना भीरा जनपद खीरी3.रि0का0 राघवेन्द्र थाना भीरा जनपद खीरी।
