

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां,(खीरी)आज दिनांक 07.07.2026 दिन मंगलवार को गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, पलिया कलां-खीरी का 24वाँ स्थापना दिवस समारोह/छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक महोदया श्रीमती बीना कुशवाहा एवं पलिया नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी आलोक मिश्र ‘भइया’ जी के द्वारा मां सरस्वती व तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश ‘सुमन’ एवं विद्यालय संस्थापक आर. एस. कुशवाहा , पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत सिंह जॉर्जी , पूर्व पलिया नगर पालिका अध्यक्ष महमूद हुसैन , पलिया नगर के वरिष्ठ पत्रकार हिन्दीप्रवक्ता(सेवानिवृत्त) राम चंद्र शुक्ल की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
विद्यालय संस्थापक आर. एस. कुशवाहा के द्वारा सत्र 2003 में हुई विद्यालय की स्थापना से अब तक की निरंतर प्रगति पर विचार प्रस्तुत किये गये तथा केक काटकर स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में परीक्षा वर्ष 2025-26 में स्थान प्राप्त उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को उपस्थित अतिथियों के करकमलों द्वारा शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय में पधारे हुए अतिथियों के द्वारा बच्चों को शुभाशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर संस्थापक महोदय के द्वारा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद प्रकट किया गया।
विद्यालय के संस्थापक आर. एस. कुशवाहा द्वारा समस्त विद्यालय परिवार एवं समस्त छात्र छात्राओं को स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा विद्यालय के निदेशक हिमांशु शुक्ला के द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस समारोह के समापन पर समस्त छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को जलपान व मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को समस्त विद्यालय स्टाफ (श् अशोक कुमार शुक्ला, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विजय पाल, सचिन गुप्ता, रविन्द्र मिश्रा, संतोष यादव, अवधेश अवस्थी, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती मनप्रीत कौर, सुश्री सरिता, सुश्री शिवानी गुप्ता, श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती गायत्री गुप्ता, समीर कश्यप तथा अन्य समस्त स्टाफ) के प्रयास द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किया गया जिस हेतु विद्यालय निदेशक हिमांशु शुक्ला द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
