पलिया कलां (खीरी) अत्यन्त हर्ष का विषय है कि श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां-खीरी में दिनाँक 07/07/2026 को श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुन्दरकाण्ड के पाठ, पूजन एवं हवन के साथ परास्नातक कक्षाओ (एम०ए० समाजशास्त्र) का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक 137 पलिया कलों श्री रोमी साहनी जी के कर कमलो द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलां खीरी ने दी।