
(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)लखीमपुर खीरी में स्थानीय निकाय अध्यक्ष परिषद उत्तर प्रदेश (पंजी.) की जनपद इकाई की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। इसमें परिषद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया) को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के अध्यक्ष और परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने की। इस दौरान परिषद की प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने संदीप मेहरोत्रा को जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा।ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजय शर्मा (नगर पंचायत बरबर), नफीस (धौरहरा) और लक्ष्मी गुप्ता (पलिया) को उपाध्यक्ष बनाया।
कय्यूम (सिंघाही) को महामंत्री, प्रतिभा (ओयल) एवं उजमा बी (खीरी) को मंत्री तथा कीर्ति माहेश्वरी (मैलानी) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शुक्ला (रिंकू) भी उपस्थित रहे।
