(ओमप्रकाश ‘सुमन’)

पलिया कलां (खीरी)आज दिनांक 26.06.2026 को जनपद खीरी में मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ताजिया एवं शोक जुलूसों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के लिए खीरी पुलिस द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है । पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अलर्ट रहकर सभी संबंधित आयोजकों, ताजिया समितियों, धर्मगुरुओं एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ लगातार समन्वय स्थापित करते हुए जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ।
संपूर्ण जनपद में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर ताजियादारों से वार्ता की जा रही है एवं शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशो से अवगत कराया जा रहा है । जनपद पुलिस सभी नागरिकों को आश्वस्त करती है कि मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
*जनपद पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग, संयम एवं पारस्परिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करती है, ताकि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हो सके।*

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *