

(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी)गोला गोकर्णनाथ ( खीरी) राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेन्ट्रल जोन की क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन पलिया – गोला के मध्य खेला गया।
राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन पलिया -गोला के मध्य खेला गया ,जिसमें गोला की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 12 ओवर में 75 रन बनाए , लक्ष्य का पीछा करते हुए पलिया टीम ने निर्धारित ओवर से पहले 10 वें ओवर में जीत हासिल कर मैच को समाप्त कर दिया।इस तरह पलिया की टीम ने विजय हासिल की। इस तरह पलिया टीम ने चार मैच खेले जिसमें से तीन मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पलिया टीम से मैंन आफ द मैच विनोद मौर्या को दिया गया।
कल सुबह 7 बजे पहला मैच गोला व खंभारखेडा के मध्य खेला जाएगा, इसमें से जो टीम जीतेगी उसका मुकाबला फाइनल में पलिया के साथ होगा तथा फाइनल मैच दोपहर बाद 3.30 से खेला जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र सचान, मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव, चेतराम बघेल,विनय शंकर चौवे,गोपाल जायसवाल,तनवीरअहमद,शोभन औदिच्य, अनीस पाठक, विजय पांडेय, मुन्ना राठौर, आर एस यादव, शुभम शर्मा, सुनील पांडेय, अमित तिवारी, शैलेन्द्र शाह,गिरजा शंकर उपस्थित रहे।
