


(ओमप्रकाश ‘सुमन’)
पलिया कलां (खीरी) गोला गोकर्णनाथ ( खीरी) राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में शुरू हुए बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के सेन्ट्रल जोन की पांचों चीनी मिलों की क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गोला चीनी मिल के युनिट हेड राकेश यादव ने किया।
उद्घाटन मैच गोला व मकसूदापुर के मध्य खेला गया जिसमें मकसूदापुर ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया , गोला की टीम ने बैंटिग करते हुए 146 रन बनाए जब कि मकसूदापुर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 142 रन ही बना सकी ।इस तरह गोला टीम ने 4 रन से जीत हासिल की।
वहीं दूसरे मैच की शुरुआत पलिया व खंभारखेडा के मध्य खेला गया इसमें खंभारखेडा टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए जब कि दूसरी टीम पलिया ने मात्र 80 रन बनाकर आल आउट हो गई। खंभारखेडा ने 61रन से जीत हासिल की यूनिट हेड राकेश यादव, के के तिवारी,पी सी गुप्ता,पी एस चतुर्वेदी,संदीप कटियार, अखिलेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, मोहित अवस्थी,धर्मेंद्र सचान,विनय शंकर चौवे, चेतराम बघेल,गोपाल जायसवाल,सत्यम त्रिपाठी मौजूद रहे ।
