
पलिया कलां (खीरी)महान राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के पर्याय डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73 वें बलिदान दिवस (23 जून 2026) के पावन अवसर पर प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण “एक पेड़ मों के नाम” अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 23 जून 2026 को प्राचार्य डा० सूर्य प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता एवं नगर पालिका पलिया कलां की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता के मुख्यातिथित्व में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलिया कलों-खीरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी देवी गुप्ता ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर वृक्षो के प्रति अपने लगाव एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रकट किया। सूरज सिंह विष्ट उप क्षे० वन अधिकारी एवं डा० वसीम खान ने भी इस पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की भावना को व्यक्त किया। इस अवसर पर वनरक्षक श्री रमाकान्त कान्त मिश्र, भूपेन्द्र कुमार, सोनू भारती एवं वनविभाग के अन्य समस्त स्टाफ, इ० वरूण गुप्ता, महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक विश्राम राना, कनिष्ठ सहायक आकर्ष विश्वकर्मा श्री अशोक, धोखेराम, परविन्दर राना एवं भारी संख्या में छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहीं।
